गौरतलब है कि हाल ही में व्हाट्सऐप में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से यूजर्स रिसीव किए गए वॉइस मेसेज को सीधे नोटिफिकेशन बार से ही सुन सकते हैं। फिलहाल Whatsapp यूजर्स अभी केवल नोटिफिकेशन बार से फोटो और विडियो को प्रीव्यू कर पाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर को सबसे पहले ios यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।