4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EESL का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रमोशन प्लान, नोएडा में लगाए जाएंगे 100 चार्जिंग स्टेशन

नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों की चांदी बनेंगे 100 चार्जिंग स्टेशन, eesl के साथ हुआ करार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Jul 2019, 11:49 AM IST

ev

नई दिल्ली: सरकार देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देना चाहती है और इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( electric vehicle ) खरीदने वालों को तरह-तरह की छूट दी जा रही है। इसके बावजूद हमारे देश में लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जगह पेट्रोल-डीजल वेरिएंट खरीद रहे हैं। दरअसल चार्जिंग फैसिलिटी की कमी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रसार में सबसे बड़ी रुकावट है । लेकिन अगर आप नोएडा में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

अब बिना डाउनपेमेंट के घर ले जाए अपनी मनपसंद कार, बस हर महीने देनी पड़ेगी EMI

नोएडा में बनेंगे 100 चार्जिंग स्टेशन-

दरअसल सार्वजनिक क्षेत्र की EESL ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नोएडा अथॉरिटी के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी नोएडा में करीब 100 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी । कंपनी ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा है कि, ‘‘इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए EESL ने नोएडा में लगभग 100 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिये न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ समझौता किया है। इस समझौते से इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा मजबूत होगी और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाये जाने में गति आएगी. ’’

मोटर व्हीकल अमेंडमेंट बिल : नाबालिग के गाड़ी चलाने पर जेल जाएंगे माता-पिता, जुर्माने की राशि में भी हुआ इजाफा

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा-

इस कदम के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में काफी मदद मिलेगी । नोएडा के चेयरमैन आलोक टंडन का भी यही मानना है, इस बारे में बात करते हुए उन्होने कहा कि चार्जिंग स्टेशन लगने से शहर में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिये लोग आगे आएंगे। इससे न सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि शहर में प्रदूषण के स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी।