नई दिल्ली: दुनियाभर में पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp हर दिन अपने नए फीचर्स की वजह से लोगों की बीच चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार वो अपने नए फीचर्स की वजह से नहीं बल्कि #UninstallWhatsApp के चलते लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। दरअसल, आज यानी सोमवार को अचानक से सोशल मीडिया पर ऐप को Uninstall यानी डिलीट करने की मांग शुरू हो गई, जो Twitter पर #UninstallWhatsApp ट्रेंड करने लगा।