दरअसल, वनप्लस अपना पॉपुलर पजल गेम Crackables ले आयी है, जिसे इस बार Crackables 2.0 का नाम दिया गया है। इस नए वर्जन को बनाने के लिए गूगल oneplus ने गूगल के साथ मिलकर काम किया है। इस बार जो बड़ा बदलाव किया गया है वो प्राइज मनी है। इस बार जीतने वाले को 10,000 डॉलर यानी 7.71 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिलेगा। इस गेम का ग्रैंड फिनाले 7 मई 2020 को होगा, जिसे दुनियाभर में लाइव दिखाया जाएगा।