दरअसल, 4 अप्रैल को 29 वर्षीय मर्चेंट नेवी ऑफिसर प्रीत सिंह और दिल्ली की दुल्हन नीत कौर की शादी की डेट तय की गयी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से लड़की वाले 1 अप्रैल को मुंबई नहीं पहुंच सकें, जिसके बाद इस कपल ने फैसला किया कि वो वीडियो कॉल के जरिए अपनी शादी करेंगे। इसके बाद 4 अप्रैल को एक प्यारे से बंधन में बंध गए। इस दौरान दूल्हा मुंबई और दुल्हन दिल्ली में मौजूद थी। वहीं सभी बाराती कनाडा, दुबई और ऑस्ट्रेलिया से इस शादी को अटेंड कर रहे थे। सुनने में जरा अजीब है लेकिन ऐसा करके इन्हों ने लोगों के बीच एक मिसाल कायम की है कि कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारी से कैसे बच सकते हैं एक-दूसरे से दूरी बनाकर।