इन फोन में 800 कॉन्टैक्ट और 100 एसएमएस सेव कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, टॉर्च, ऑडियो व वीडियो प्लेयर, वाइब्रेटर, प्री- इंस्टॉल्ड गेम्स, एसएमएस और ब्लूटूथ जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5 नंबर को पैनिक बटन के तौर पर दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में कॉल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर खास करके महिला यूजर्स के लिए दिया गया है ताकि किसी परेशानी के दौरान वो कॉल कर सकें।गौरतलब है कि जियो के फीचर फोन को टक्कर देने के लिए हर कंपनी कम कीमत के फीचर फोन लॉन्च कर रही है।