सरकार का लक्ष्य है कि Arogya Setu App हर भारतीय के स्मार्टफोन में डाउनलोड हो, जिससे की कोरोनावायरस के संपर्क में जाने से उन्हें रोका जा सके। वहीं डेवलपर्स ने भी अपना बयान जारी करते हुए कहा ये ऐप तभी सटीक जानकारी देगा, जब इसे 50 फीसदी लोग डाउनलोड करेंगे। बता दें कि सरकार की तरफ से ऐप को डाउनलोड करने का लगातार मैसेज दिया जा रहा है। साथ ही मैसेज में ऐप को डाउनलोड करने के लिए लिंक भी साझा किया गया है, जिसे क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को एंड्रॉएड व एप्पल दोनों यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं।