नई दिल्ली: अमेजन पर Amazon Deal of The Day सेल का आयोजन किया गया है। इस दौरान Oppo A5 2020 की कीमत में 500 रुपये और Oppo A9 2020 की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की गयी है। फोन के Oppo A5 2020 3 जीबी रैम वेरिएंट को 12,490 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन अब फोन को 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं Oppo A9 2020 के 4 जीबी रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 16,990 रुपये है। ग्राहक नई कीमत के साथ हैंडसेट को अमेजन इंडिया और ओप्पो के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं।