नई दिल्ली:Nokia 8.1 की कीमत में कटौती की गयी है। नई कीमत के साथ फोन को ग्राहक अमेजन और फ्लिपकार्ट साइट से खरीद सकते हैं। Nokia 8.1 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart के जरिए 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज को लिस्ट नहीं किया गया है। बता दें कि Nokia 8.1 के 4GB रैम वेरिएंट की लॉन्चिंग कीमत 26,999 रुपये और 6GB रैम की कीमत 29,999 रुपये रखी गयी थी। इसके अलावा ग्राहक Nokia 9 Pure View स्मार्टफोन को Amazon India पर केवल 46,960 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी।