फोटोग्राफी के लिए Vivo V17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और तीसरा व चौथा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।