iPhone SE 3 के अन्य फीचर्स :
आईफोन एसई 3 5जी स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और लाइटनिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में accelerometer, ambient light sensor और barometer जैसे सेंसर्स मिलेंगे।
iPhone SE 3 की कीमत :
कंपनी ने iPhone SE 3 स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये रखी है, जबकि इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 47,800 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 58,300 रुपये की कीमत पर मिलेगा। इस फोन की सेल 18 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट प्रोडक्ट रेड कलर में खरीद सकते हैं।