16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asus Days सेल आज से शुरू, 8000 रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

Flipkart पर ASUS Days सेल का आयोजन किया गया है, जो आज से शुरू हुई है और 11 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान शानदार स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
asus

Asus Days सेल आज से शुरू, 8000 रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

नई दिल्ली:Flipkart पर Asus Days सेल का आयोजन किया गया है, जो आज से शुरू हुई है और 11 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान आसुस के शानदार स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया मिल रहा है। इतना ही नहीं इस दैरान Asus Zenfone Max Pro M2 और Zenfone Max M2 को छह महीनों के लिए नो-कॉस्ट EMI में किसी भी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीद सकते हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट मात्र 9 रुपये में कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी दे रहा है।

Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम वेरिएंट 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Asus Zenfone 5Z पर 8000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे 24,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। इसके अलावा Asus Zenfone Lite L1 पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन को 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है।

Asus ZenFone Max Pro M2 के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज को 3000 के डिस्काउंट के साथ 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 17,999 रुपये है। Asus ZenFone Max Pro M2 के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 12,999 रुपये है। गौरतलब है कि इन दोनों फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।

Asus Zenfone Max Pro M2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस हैंडसेट में भी 6.26 इंच नॉच डिस्प्ले दिया गया है जो Full HD+ display है और इसका रिजॉल्यूशन 2280×1080 pixels का है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Zenfone Max Pro M2 में स्नैपड्रैगन 660 octa-core SoC का यूज किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Zenfone Max Pro M2 के बैक में ड्यूल कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो LED फ्लैश के साथ है। पावर के लिए Zenfone Max Pro M2 में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है।