Asus ROG Phone 3 कीमत फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये ( Asus ROG Phone 3 Price ) है, जिसमें ग्राहकों को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं दूसरा मॉडल 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 57,999 रुपये रखी गयी है। इस स्मार्टफोन में ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर की कीमत 699 रुपये और नियॉन एरो केस की कीमत 1,999 रुपये है। AeroActive कूलर 3 की कीमत 2,999 रुपये है।