असुस का ये स्मार्टफोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। कीमत क्रमश: 10,999, 12,999 और 14,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI में इस फोन को खरीदने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।