नई दिल्ली:Asus के नए स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M2 को अब खरीदने के लिए इंतजार करने के जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी ने इसे आज ओपन सेल में लगाया है। इसे ग्राहक Flipkart से खरीद सकते हैं, जहां फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। Flipkart पर Zenfone Max Pro M2 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है।