4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ने किया त्रिपुरा में युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने का वादा

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर रोजाना 340 रुपये करने का वादा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 12 Feb 2018, 5:47 PM IST

smartphone

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर रोजाना 340 रुपये करने का वादा किया है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र 'विजन डॉक्यूमेंट' जारी किया जिसमें यह वादे किए गए हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 'विजन डॉक्यूमेंट' जारी करने के बाद कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किस राज्य में किस पार्टी की सरकार है, इसर विचार किए बगर वित्त आयोग के प्रस्तावों और निर्धारित नियमों के आधार पर राज्यों को धन मुहैया करवा रही है। इसमें किसी व्यक्ति की इच्छा नहीं होती है।

वाम दल शासित त्रिपुरा समेत कई राज्यों द्वारा केंद्र पर राज्यों को उनके हिस्से का पैसा नहीं देने और विभिन्न केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में कटौती के आरोपों को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि मौजूदा सरकार राज्य के राजनीतिक हालात पर ध्यान दिए बगैर धन प्रदान कर रही है।

त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र 'विजन डॉक्यूमेंट' जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में जेटली ने कहा, "मोदी सरकार त्रिपुरा समेत सभी प्रदेशों का पूर्ण विकास चाहती है। विकास की राजनीति को अवश्य आगे बढ़ाना चाहिए। केंद्र सरकार हमेशा वित्त आयोग की सिफारिशों, निर्धारित नियमों व मानकों और तय प्रक्रिया के आधार पर कार्य करती है।"

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य तीन पर्वतीय प्रदेशों में किसी परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच केंद्र और राज्यों के बीच 90:10 के तर्ज पर धन मुहैया करने की परिपाटी पर अमल किया जा रहा है।

इस मौके पर त्रिपुरा में भाजपा के चुनाव प्रभारी और असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूर्वोत्तर के अन्य प्रांतों की तरह त्रिपुरा के लिए पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट है।

सरमा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, नितिन गडकरी , महासचिव राम माधव, शहनवाज हुसैन, पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता मुकुल राय और लॉकेट चटर्जी त्रिपुरा में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं।

माधव ने बताया कि प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं और 15 फरवरी को वह और दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने 28 पृष्ठ का अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है जिसमें हर परिवार को रोजगार , महिलाओं को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा, युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने का वादा किया गया है।

इसके अलावा, भाजपा ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 340 रुपये रोजाना करने का वादा किया है। भाजपा ने कहा कि चिट फंड के कारोबार की जांच की जाएगी और अनुबंध पर कार्य कर रहे सभी सरकारी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।