वहीं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी BSNL प्रीपेड यूजर्स को राहत देते हुए कहा है कि BSNL के प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स का नंबर 20 अप्रैल तक बिना रीचार्ज के एक्टिव रहेगा। इसके अलावा सभी के अकाउंट्स में 10 रुपये का बैलेंस भी दिया जाएगा। बीएसएनएल ये फायदा पूरे देश की जनता को दे रहा है। बता दें कि इससे पहले TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को खत लिखकर प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद बीएसएनएल और Airtel ने अपने यूजर्स को राहत दिया है फिलहाल Jio और Vodafone-Idea की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।