ऑफर की बात करें तो BSNL अपने स्मार्ट टीवी यूजर्स के 187 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स को 60 दिनों तक दिया जाएगा, जिसमें उन्हें हर रोज 2.2GB डाटा अतिरिक्ट मिलेगा। वहीं प्रीपेड यूजर्स को 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान पर भी यह ऑफर दिया जा रहा है, जिसकी वैधता 60 दिनों की है और इसमें हर रोज 2.2GB डाटा दिया जाएगा। यानि अगर आप 1GB हर दिने डाटा पाते है तो वो बढ़कर 3.2GB हो जाए और अगर हर दिन 2GB मिलता है तो वो अब बढ़कर 4.2GB डाटा हो जाएगा।