11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio के 100 रुपये कैशबैक ऑफर को फेल करेगा BSNL का ये प्लान

Reliance Jio अपने 399 प्लान में 100 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को PhonePe ऐप से फोन को रिचार्ज करना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Pratima Tripathi

Sep 13, 2018

jio

Jio के 100 रुपये कैशबैक ऑफर को फेल करेगा BSNL का ये प्लान

नई दिल्ली: Reliance Jio अपने 399 प्लान में 100 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को PhonePe ऐप से फोन को रिचार्ज करना होगा। इस ऑफर का लाभ 12 से 21 सितंबर तक उठाया सकते हैं। बता दें कि 50 रुपए का कैशबैक रिचार्ज कराते ही मिलेगा और दूसरा 50 रुपए का कैशबैक MyJio App से रिचार्ज कराने पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Google बंद करने जा रहा है Inbox App, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

इतना ही नहीं Jio के इस पैक में 16GB कम्पलीमेंट्री डेटा भी दे रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलीमिटेड फ्री वाइस कॉल, 100 एसएमएस और 1.4 जीबी डेटा का लाभ हर रोज उठा सकते हैं। बता दें कि 50 रुपये का कैशबैक ट्रांजैक्शन पूरा होने के 24 घंटे के भीतर PhonePe गिफ्ट वाउचर के तौर पर क्रेडिट कर दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल रिचार्ज, बिल पेमेंट और फोनपे पार्टनर स्टोर्स पर शॉपिंग करने के दौरान कर सकते हैं। बता दें कि इस रकम को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 5 Pro और Mi A2 खरीदने का अच्छा मौका, मिल रहा 10% का डिस्काउंट

bsnl ने इस प्लान में किया हेरफेर

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 241 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है और इसकी वैधता 28 दिनों से बढ़ाकर 30 दिनों की कर दी गयी है। इसमें यूजर्स को 75GB 2G/3G डाटा दिया जा रहा है। हालांकि इसमें कंपनी वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं दे रही है। इस प्लान में 1GB डाटा की कीमत 3 रुपये है। वहीं यूजर्स इसका लाभ 10 सितंबर से लेकर 5 दिसंबर तक ले सकते हैं।

गौरतलब है कि आए दिन अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत के प्लान पेश कर रही हैं ताकि यूजर्स को लुभाया जा सकें। यही वजह है जियो की दूसरी सालगिरह पर कई बेहतरीन ऑफर पेश किए गए, जिससे की यूजर्स अनलीमिडेट डेटा यूज कर सकें।