Flipkart Big Billion Days 2019 सेल के दौरान Axis और ICICI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर के तहत 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इन दोनों कंपनियों की सेल के दौरान स्मार्टफोन, फैशन, होम एप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर मिलेगा।