Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत 14,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल के दौरान इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक 2,167 रुपये प्रतिमाह नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी हैंडसेट को अपना बना सकते हैं। वहीं, एसबीआई कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। स्मार्टफोन पर मिल रहे सबसे बड़े ऑफर की बात करें तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 12, 250 छूट का लाभ उठाया जा सकता है। मतलब ग्राहकों को यह हैंडसेट मात्र 749 रुपये में मिल जाएगा।