इतना ही नहीं सेल में गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 XL की शुरूआती कीमत 41,999 रुपये रखी गयी है, जबकि असल कीमत 61,000 रुपये है। वहीं 15,490 रुपये वाले Samsung Galaxy On6 के 4G रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 13,490 रुपये में खरीद सकते हैं। Asus Zenfone max pro m1 पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है। बता दें कि इस सेल में सबसे सस्ते स्मार्टफोन Infinix Smart 2 की सेल की जाएगी, जिसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है।