Independence Day Sale में MI Mix 2 पर 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है । इसके बाद 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन को ग्राहक 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी इस फोन पर 1,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं अगर मोबिक्विक से पेमेंट करते हैं तो 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जो करीब 2,000 रुपये तक का होगा।