नई दिल्ली। इन दिनों ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Saving Days सेल चल रही है। इस दौरान कई स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर फोन लेने का मन बना रहे हैं तो ओप्पो स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल, इस सेल में ओप्पो A5s को 5000 रुपये सस्ता बेचा जा रहा है, जिसके बाद ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम को 12,990 रुपये की जगह 7,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।