नई दिल्ली। POCO M2 Pro स्मार्टफोन को आज एक बार फिर सेल में उतारा जा रहा है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें पहला वेरिएंट 4GB रैम व 64GB स्टोरेज, दूसरा मॉडल 6GB रैम व 64GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट 6GB रैम व 128GB स्टोरेज है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये रखी गयी है। Axis Bank Buzz card और Flipkart Axis Bank credit card पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।, साथ ही no-cost EMI के ऑफर के तहत 1,556 रुपये में खरीद सकते हैं।