
भारी छूट के साथ मिल रहा Xiaomi Redmi Note 5 Pro, जानें अन्य ऑफर
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर Big Billion Days सेल का आयोजन होने जा रहा है। कंपनी की यह सेल 10 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक चलेगी। लेकिन मोबाइल फोन्स पर ग्राहको को डिस्काउंट का फायदा 11 अक्टूबर से मिलेगा। इस दौरान Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोेन को जबरदस्त छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन के दोनों ही वेरिएंट पर ग्राहक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरिदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत और ऑफर्स
रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। एचडीएफसी बैंक के कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इसी साल लॉन्च किया है।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इसमें 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। साथ ही 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 630 और 4 जीबी रैम/6 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। शाओमी का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है।
रेडमी नोट 5 प्रो में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 485 सेंसर है जिससे 1.25 माइक्रोन-मीटर पिक्सल के साथ तस्वीरें कैप्चर होती हैं। सेकंडरी 5 मेगापिक्सल सैमसंग कलर सेंसर, डेप्थ इनफोर्मेशन कैप्चर करता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सोनी आईएमएक्स375 सेंसर और ऐपरचर एफ/2.2 के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में एक एलईडी सेल्फी लाइट भी है। पावर के लिए इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Published on:
08 Oct 2018 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
