Realme 2 Pro के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है। Realme C1 कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। दोनों हैंडसेट 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल के दौरान अगर ग्राहक रियलमी का स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें 99 रुपये में कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा Realme 2 और Realme 2 Pro को एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदने पर 10 % का डिस्काउंट भी मिलेगा।