नई दिल्ली: Festival सेल शुरू हो गया और लोग ऑनलाइन साइट्स खोलकर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स सेलेक्ट करने में लग गये है। इस दौरान अगर आप स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि Amazon Great Indian Festival सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में Galaxy S9, Galaxy Note 9, Samsung Galaxy Note 8 , Galaxy S9, Samsung Galaxy A8+, Galaxy On7 Prime, Galaxy On7 Pro और Galaxy On5 Pro पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।