इस स्मार्टफोन केे 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेेज वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। इसे सैमसंग के वेबसाइट के अलावा एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। एयरटेल ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को डाउन पेमेंट पर खरीदने का मौका दे रहा है। एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से ग्राहक इस स्मार्टफोन को 7,900 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीद सकेंगे। इसके बाद ग्राहक को बाकि की बची कीमत को 24 महीनों तक 2,999 रुपये की ईएमआई के जरिए चुकाना होगा।