नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट Snapdeal ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'डील्स ऑफ इंडिया सेल’ की शुरुआत कर दी है। कंपनी की यह सेल 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगी जिसमें कई सारे फीचर फोन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक खरीदारी के लिए Indusland बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 20% का इंस्टेंट कैशबैक और SBI व HDFC बैंक के डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर 10% का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। आइए जानतें हैं इन फीचर फोन के नाम और कीमत के बारे में।