नई दिल्ली: Honor 7S को आज से ओपेन सेल में लगा दिया गया है। यूजर्स इस हैंडसेट को अगले तीन दिनों तक ओपेन सेल में खरीद सकते हैं। यह सेल ग्राहकों के लिए आज से Flipkart और कंपनी की ऑनलाइन स्टोर HiHonor पर शुरू है। यह फोन 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं Flipkart पर Honor ने 18 से 21 सितंबर तक Day Sale का आयोजन किया है, जहां Honor 9N, Honor 9 lite, Honor 9i और Honor 10 जैसे स्मार्टफोन को सेल में लगाया गया है।