Honor 8C में दो रियर कैमरे होंगे, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा होगा। इन दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4 वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस + ग्लोनास सपोर्ट मिलेगा। फोन का पूरा भार 167.2 ग्राम होगा। फोन में पावर के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी दी गयी है।