इस स्मार्टफोन को 6.63 इंच के IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल होगा और फुल एचडी प्लस के साथ है। फोन को वाटर ड्रॉप नॉच के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा Honor X10 5G में HiSilicon Kirin 820 चिपसेट का इस्तेेमाल किया जाएगा। फोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। माना जा रहा है कि फोन का शुरुआती वेरिएंट 6GB RAM के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट Android 10 पर आधारित EMUI 10 पर काम करेगा।