नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को हर दिन 2GB एक्स्ट्रा डेटा देगी। हालांकि इसका लाभ यूजर्स को कुछ ही प्लान में मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने मार्च में 2जीबी डेली डेटा बेनिफिट ऑफर के तहत 'Jio Data Pack' लॉन्च किया था। ऐसे में एक बार फिर से कंपनी ने चार दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2जीबी एक्स्ट्रा डेटा फ्री में देने का ऐलान किया है।