अगर मैसेज के जरिए ये पता करना चाहते हैं कि आपको फोन असली है या नहीं तो इसके लिए मैसेज पर जाकर KYM लिखकर स्पेस दें और फिर 15 अंकों वाला फोन का IMEI ( आईएमईआई ) नंबर टाइप करें। इसके बाद 14422 पर सेंड कर दें। अगर IMEI नहीं पता है तो इसकी जानकारी *#06# डायल करके पता कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन के बॉक्स पर भी IMEIनंबर होता है। बता दें कि मैसेज भेजने के बाद कंपनी कि तरफ से आपको एक मैसेज भेजा जाएगा, जहां कंपनी के नाम के साथ फोन की पूरी जानकारी मिलेगी।