फोटोग्राफी के लिए Huawei P30 Pro के रियर में तीन कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 40 मेगापिक्सल सेंसर, दूसरा 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,200mAh की बैटरी दी गयी है, जो 40W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।