जयपुर। आज दुनियाभर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने के लिए उपयोग में आने वाला उपकरण ही नहीं रहा, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक के कैमरे के साथ यह और आकर्षक बन गया है, जिसमें हम सुन्दर और आकर्षक फोटोज लेने के साथ वीडियो बना सकते है। स्मार्टफोन के कैमरे के लैंस यदि साफ नहीं होते तो अच्छी तस्वीर और विजुअल नहीं आएंगे। इसलिए समय-समय पर मोबाइल के कैमरे को साफ करना भी जरूरी है। लेकिन कैमरे की सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।