सबसे पहले अपने जियो फोन की गैलरी में जाएं और जिस फोटो को एडिट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। इसके बाद ऑप्शन बटन को क्लिक करें। इस दौरान आपको डिलीट बटन के बाद एडिट बटन दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आप एडिटिंग मोड में पहुंच जाएंगे, जहां आपको 5 विकल्प दिखाई देगा, जिसमें जूम, रोटेट, क्रॉप, ऑटो जैसे फीचर शामिल हैं। इसके बाद आप यहां पर अपनी फोटो को अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं। ऑटो मोड में आपकी फोटो का कलर अपने-आप सेट हो जाएगा।