19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Jio Anniversary offer: हर दिन फ्री में मिलेगा 2 जीबी डाटा

Jio Anniversary offer: हर दिन फ्री में मिलेगा 2 जीबी डाटा

Reliance Jio अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर कई तरह के ऑफर अपने यूजर्स के लिए पेश कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 7 Sep 2018, 3:44 PM IST

jio

Jio Anniversary offer: फ्री में मिल रहा 2 जीबी डाटा

नई दिल्ली:Reliance Jio अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर कई तरह के ऑफर अपने यूजर्स के लिए पेश कर रहा है। एक तरफ जहां जियो 5 रुपये वाले चॉकलेट पर 1 जीबी 4जी डाटा दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सेलिब्रेशन पैक लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स को हर रोज 2 जीबी फ्री में डाटा दिया जाएगा। इस फ्री डाटा का लाभ यूजर्स आज से 11 सितंबर तक उठा सकते हैं। यानी पूरे 5 दिनों के अंदर आपको 10 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।

बता दें कि हर रोज 2जीबी डाटा अपने आप आपके अकाउंट में आ जाएगा। अगर आप पता करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में डाटा आया या नहीं तो इसके लिए आपको MyJio ऐप में जाना होगा और वहां माय प्लान सेक्शन में क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा Reliance Jio अपने ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डेटा फ्री में दे रहा है। हालांकि यूजर्स को इसके लिए कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदना होगा। यूजर्स इस डेटा ऑफर का लाभ 5 रुपये के डेयरी मिल्क चॉकलेट, 40 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क क्रैकल, रोस्ट आलमंड, 40 और 80 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क फ्रुट्स ऐंड नट्स और 35 रुपये वाले डेयरी मिल्क लिकबेल्स को खरीद कर भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं Jio यूजर दूसरे जियो सब्सक्राइबर को फ्री डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ यूजर्स 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं।

ऐसे पाएं फ्री डेटा

MyJio ऐप के होमस्क्रीन पर फ्री डेटा ऑफर का बैनर लगा हुआ है, जिसपर आपको क्लिक करना है और इसके बाद पेज ओपेन होने पर आपको Participate Now बटन पर क्लिक करना है। इस दौरान आपको डेयरी मिल्क के खाली रैपर का बारकोड स्कैन कराना होगा, जिसके बाद आपके myjio अकाउंट में ये एक जीबी डेटा 7 से 8 दिनों के भीतर ऐड हो जाएगा। बता दें एक अकाउंट से एक बार ही पा सकेंगे 1जीबी फ्री डेटा।