अगर स्मार्टफोन में कम स्टोरेज की वजह परेशान है तो क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करें। हालांकि कई स्मार्टफोन में पहले से Google Drive और Dropbox जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल होते हैं। इसमें से किसी पर अपनी आईडी बना लें और उसमें अपनी फोटो, म्यूजिक और वीडियो फाइल को अपलोड करके फोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। बता दें कि इसकी मदद से आप अपनी किसी भी फाइल को कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।