5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माचिस हैक करवा सकती है ATM पिन, चंद मिनटों में लग सकता है लाखों का चूना

ATM से लाखों रुपये आए दिन गायब होते रहते हैं। इसकी कड़ी में एक बार फिर ATM से पैसे गायब होने की खबर सामने आयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 8 Dec 2018, 2:18 PM IST

atm

माचिस की मदद से ATM पिन किया हैक, चंद मिनटों में उड़ाए लाखों रुपये

नई दिल्ली:ATM से लाखों रुपये आए दिन गायब होते रहते हैं। इसकी कड़ी में एक बार फिर ATM से पैसे गायब होने की खबर सामने आयी है। दरअसल यह मामला नई दिल्ली के चिराग का है, जहां माचिस की तीली के मदद से लाखों रुपयों की चोरी की गयी है। इस चोरी में अपराधियों का एक गिरोह शामिल है, जिसने पूरे एटीएम को हैक किया और चंद मिनटों में लाखों रुपयों को चूना लगा दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन चोरों ने सिर्फ माचिस ही नहीं बल्कि ग्लू स्टिक, थर्मो कैम, स्कीमर, शोल्डर सर्फिंग, स्लीक ट्रिक एट पाउच और स्लीक ट्रिक कैश डिस्पेंसर जैसी चीजों का भी यूज किया है। इस पूरे मामले पर साइबर एक्सपर्ट प्रबेश चौधरी का कहना है कि आज-कल चोर इसी ट्रिक से एटीएम चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

Flipkart Sale: 10,000 रुपये में मिल रहा Mi LED Smart TV, जानिए अन्य ऑफर्स

दरअसल एटीएम चोर इन तरीकों से आपके एटीएम कार्ड का दूसरा नकली एटीएम कार्ड बना रहे हैं और उसकी मदद से चोरी कर रहे हैं। बता दें कि नकली एटीएम कार्ड बनाने की मशीन बजार में मिलती है। इसके बाद उन्हें पिन की जरूरत पड़ती है या वो आपके पीछे खड़े होकर चोरी से पिन देख लेते है या एटीएम के नंबर पैड पर एक नकली पैड लगाते हैं जिसकी मदद से वो आपके पिन को आसानी से जान लेते हैं।

अगर आपके पास एटीएम कार्ड है और उसका इस्तेमाल पैसे निकालने के लिए करते हैं तो निकालने से पहले थोड़ा सावधान हो जाए। पैसे निकालते समय किसी अन्य व्यक्ति को आस-पान न रहने दें। इसके अलावा एटीएम पिन को छुपाकर डालें ताकि दूसरे व्यक्ति की उसपर नजर न जा पाएं। इसके अलावा अपना पिन नंबर किसी को भी न बताएं। सबसे जरूरी है कि हर हफ्ते अपने पिन को बदल लें ताकि पिन किसी दूसरे को पता होने पर भी वो आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर पाये।