ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी HTC अपना 2018 का पहला स्मार्टफोन लेकर आई है। HTC U11 EYEs एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसको 15 जनवरी से मार्केट में उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस हैंडसेट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। दुनिया के अन्य देशों के अलावा इस फोन को भारतीय मार्केट में भी उतारा जा रहा है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इससे पहले आ चुके फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC U11+ के जैसे ही है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, सिल्वर और रेड कलर ऑप्शन लाया गया है।