सैमसंग
दक्षिण कोरिया की कंपनी के स्मार्टफोन्स पूरी दुनिया में बिकते हैं और लोग इनको देखते ही पसंद करते हें। सैमसंग स्मार्टफोन्स के अलावा दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों को भी चिप और स्क्रीन की आपूर्ति करती है। सैमसंग की पूरी दुनिया के स्मार्टफोन मार्केट में 23.3 फीसदी हिस्सेदारी है। भारत में भी सबसे ज्यादा फोन इसी कंपनी के बिकते हैं। इस कंपनी के प्रमुख स्मार्टफोन्स में 'एस', 'नोट', 'ए' और 'जे' सीरीज वाले हैं। इस कंपनी ने पिछले साल कुल 7.98 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री की।