फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं, जो ऑटोफोकस, ब्यूटी मोड और फेस डिटेक्शन के साथ हैं। पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि ये 20 घंटे का टॉकटाइम देगा। स्मार्टफोन का वजन 173.5 ग्राम और साइज 154 x 75.9 x 8.59mm है।