कीमत की बात करें तो 2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5MM हेडफोन जैक मौजूद है। साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पावर के लिए 3750 Mah की बैटरी दी गई है। इस फोन को ग्राहक चार कलर वेरिएंट पर्पल, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में खरीद सकेंगे। फोन का पूरा वजन 166 ग्राम है।