
नई दिल्ली: हुवावे के नए स्मार्टफोन Huawei P20 और P20 Pro को जल्द भारत में पेश किया जाएगा। इससे पहले Huawei P20 को फ्रांस में लॉन्च किया जा चुका है। दरअसल, कंपनी ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि इसे अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि उन्होंने तारीख का खुलासा नहीं किया। बता दें कि यह दोनों फोन ही डुअल सिम सपोर्ट करते हैं।
Huawei P20
Huawei P20 में 4GB रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है 5.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 360 डिग्री फेस अनलॉक फीचर दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा 0.6 सेकेंड में अनलॉक का है। इसमें 3400mAh की बैटरी मिलेगी। Huawei P20 की कीमत EUR 649 (करीब 52,200 रुपए) है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट में 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.1, गूगल ARCore और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट, ऑक्टाकोर हुवावे HiSilicon किरिन 970 प्रोसेसर है।
Huawei P20 Pro
Huawei P20 Pro में 6GB रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है और 6.1 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले है। इसमें भी 360 डिग्री फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। P20 Pro की कीमत EUR 899(करीब 72,300 रुपए) है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके रियर पैनल में 3 कैमरे हैं, जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल, दूसरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा 20 मेगापिक्सल है, जबकि फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.1, गूगल ARCore और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट, ऑक्टाकोर हुवावे HiSilicon किरिन 970 प्रोसेसर है।
गौरतलब है कि शनिवार को Huawei ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Y6 (2018) लॉन्च कर दिया है। फिलहाल ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 5.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Published on:
15 Apr 2018 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
