
नई दिल्ली:Huawei Y9 Prime 2019 को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आज की सेल में कंपनी के प्राइम मेंबर्स ही इस फोन की खरीदारी कर सकेंगे। अन्य ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन को 8 अगस्त को लिस्ट किया जाएगा। वहीं, ऑफलाइन मार्केट में इस सेल्फी किंग फोन की बिक्री 12 अगस्त से शुरु होगी।
Huawei Y9 Prime 2019 कीमत और ऑफर्स
इसके 4 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये है। स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई बैंक के क्रेडिट से भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Amazon Pay के जरिए खरीदारी करने पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है।
Huawei Y9 Prime 2019 स्पेसिफिकेशंस
हुवावे के इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर रन करता है और इसमें हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Huawei Y9 Prime 2019 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
Published on:
07 Aug 2019 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
