24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Mobile Congress में दिखेगा देश की बढ़ती दूरसंचार ताकत का नजारा

India Mobile Congress 2017 Pragati Maidan New Delhi में 27 सितंबर से 29 सितंबर 2017 तक चलेगा।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Sep 24, 2017

India Mobile Congress 2017

India Mobile Congress 2017

India Mobile Congress 2017 (IMC) अथवा इंडिया मोबाइल कांग्रेस की भारत में शुरूआत 27 सितंबर से हो रही है। देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस तरह के इस इवेंट में रिलायंस जिओ के चेयरमैन मुकेश अंबानी समेत एयरटेल के सुनील मित्तल और आइडिया सेल्यूलर के कुमार मंगलम बिड़ला जैसे दिग्गत एक ही ही मंच साझा करते हुए नजर आएंगे। यह कार्यक्रम Pragati Maidan, New Delhi (प्रगति मैदान, नई दिल्ली) में 27 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर 2017 तक चलेगा।

ये होंगे शामिल
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दूरसंचार मंत्री (मनोज सिन्हा), आईटी मंत्री (रविशंकर प्रसाद) व रेल मंत्री (पीयूष गोयल) उद्घाटन सत्र में शामिल होने समेत ही उपरोक्त दिग्गत टेलीकॉम कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा इस सत्र में दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन और इलेक्ट्रोनिक्स तथा आईटी सचिव अजय प्रकाश साहनी भी हिसा लेंगे।

भारत में पहली बार
आपको बता दें कि भारत में पहली बार इस सितंबर महीने में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वैश्विक दूरसंचार मार्केट में देश की बढ़ती ताकत का नजारा देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी, विनियामक, डिजिटल और यूजर्स के अनुभव के विषयों को संबोधित करना है।

देश का सबसे बड़ा Tech Show
इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। यह ठीक एमडब्ल्यूसी कार्यक्रम की तरह ही है। भारत की सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (सीओएआई) के अनुसार यह देश में सबसे बड़ा Tech Show शो हो रहा है जिसमें कई देशी—विदेशी मोबाइल फोन कंपनियों समेत 5000 से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में 25 शेसन होंगे जिनमें 100 से ज्यादा स्पीकर्स अपने विचार रखेंगे।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के लिए एक आधारिक वेबसाइट http://indiamobilecongress.com/
भी जारी की गई है जहां से आप आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।http://indiamobilecongress.com/Registration पर जाकर आप डेलीगेट, विजिटर, स्टार्ट—अप्स, एग्जिबिटर, पार्टनरशिप, स्पीकर और मीडिया के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।