फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा और चौथा लो-लाइट कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, माइक्रो USB पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।