फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं रियर में क्वाड कैमरा मौजूद है। इसमें पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल, दूसरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, तीसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा f/1.8 अपर्चर के साथ लो लाइट वीडियो कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Type-C port मौजूद है।